चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद दान करें यह वस्तुएं, मंदिर में जाकर करें इस तरह से पूजा अर्चना

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगने वाला था। इस चंद्र ग्रहण की अवधि भले ही सिर्फ 58 मिनट की हो लेकिन इसका सूतक काल तकरीबन 9 घंटों का था। माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के प्रभाव से किसी भी व्यक्ति की जिंदगी पूरी तरह से प्रभावित हो सकती है और इसके दुष्परिणाम लंबे समय तक लोगों को देखने को मिल सकते हैं। अगर गलती से आप भी चंद्र ग्रहण के प्रभाव में आ गए हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे चंद्र ग्रहण के बाद अपने ऊपर पड़ने वाले दुष्परिणामों से आप छुटकारा पा सकते हैं। आइए बताते हैं चंद्र ग्रहण के बाद कौन सी वस्तुओं को दान करने से आप इस चंद्रग्रहण से छुटकारा पा सकते हैं।

चंद्र ग्रहण के बाद मंदिर में जाकर करें यह काम

आमतौर पर चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के मंदिर के कपाट खोले नहीं जाते हैं और ग्रहण की अवधि के दौरान भगवानों को भी पर्दे में रखा जाता है। जैसे ही ग्रहण की अवधि समाप्त होती है उसके बाद भगवान के कपाट खोल दिए जाते हैं और मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की जाती है। चंद्र ग्रहण के समाप्ति के बाद सबसे पहले स्नान करने के बाद मंदिर की तरफ प्रस्थान करें और मंदिर जाने के रास्ते में जो भी आपको निर्धन मिले उसे आप अपनी स्वेक्षा के अनुसार रुपए दान कर सकते हैं। मंदिर में पहुंचते ही सबसे पहले तो आप भगवान के चरणों में अपना शीश झुकाये और उसके बाद मंदिर में मौजूद निर्धन को अन्न दान करें। आइए आपको बताते हैं खाद्य सामग्रियों में ऐसी कौन सी वस्तु दान की जाती है जिससे ग्रहों का प्रभाव लगभग निष्क्रिय हो जाता है।

खाद्य सामग्रियों में करे इस वस्तु का दान

8 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण के समापन के बाद मंदिर जाकर भगवान के चरणों में शीश जरूर झुकाए और उसके बाद कुछ खाद्य सामग्री दान करें। आमतौर पर यह माना जाता है कि अन्य सामग्री जैसे चावल और आटा दान करने से ग्रहों का दुष्परिणाम बेहद कम हो जाता है। इसके अलावा अगर किसी निर्धन को आप कपड़े दान में देते हैं तब भी ग्रहों का आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इन सब कदम को उठाने से इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण आपके लिए किसी भी तरह से खराब साबित नहीं होगा बल्कि आप रोजमर्रा की तरह बहुत ही आसानी से अपनी जिंदगी जीते हुए नजर आएंगे और अगर आपके ऊपर ग्रहों का प्रभाव पड़ा होगा तो वह निष्क्रिय होकर आपको उसका अच्छा फल देगा। इस दौरान अपने इष्ट देव की आराधना करना बिल्कुल ना भूलें क्योंकि इससे भी ग्रहों का दोष कम होता है।

About Shubham Tiwari

नमस्कार! में एक डिजिटल पत्रकार हूँ जो बॉलीवुड न्यूज़ में रुचि रखता है और अपने पाठकों को बॉलीवुड की रोचक जानकारियों से रूबरू करवाता है। अगर आपको मेरे द्वारा लिखे गए लेख पसंद आ रहे हैं तो मुझे फ़ॉलो करके अच्छे लेख लिखने के लिए प्रोत्साहित करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *