ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार कपूर खानदान में आई खुशी, बहू आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान का रुतबा ऐसा है कि लोग उनके पल पल की खबर पर नजर जमाए रखते हैं। ऋषि कपूर के जाने के बाद से ही कपूर खानदान में खुशियां आनी लगभग बंद हो गई थी और पिछले कुछ समय से लगातार यह बातें कहीं जा रही थी कि अब कपूर खानदान के घर में जल्दी खुशियों का आगमन नहीं होगा लेकिन रविवार की सुबह जैसे ही कपूर खानदान की नई नवेली बहू आलिया भट्ट ने इस बात का ऐलान किया कि वह मां बन चुकी है तब तो जैसे कपूर खानदान में खुशियों वाला माहौल छा गया। आइए आपको बताते हैं कैसे सोशल मीडिया पर जैसे ही कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट ने यह ऐलान किया कि वह मां बन चुकी हैं तब कैसे कपूर खानदान में खुशियों की लहर दौड़ गई।

आलिया भट्ट ने दिया प्यारी सी बेटी को जन्म

ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार कपूर खानदान में आई खुशी, बहू आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से लगातार अपने निजी संबंधों की वजह से चर्चा में थी। इस खूबसूरत अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर जैसे ही इस बात का ऐलान किया कि वह मां बन चुकी है तब तो कपूर खानदान के घर में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ऋषि कपूर की विधवा पत्नी नीतू कपूर हो चाहे फिर रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा हो यह सभी लोग इतने ज्यादा खुश हुए कि वह तुरंत ही आलिया भट्ट से मिलने अस्पताल में पहुंच गए। कपूर खानदान में यह खुशियों की लहर देखते ही देखते इतनी ज्यादा फैल गई कि आईये आपको बताते हैं कैसे बहुत ही जल्द अब कपूर खानदान में दीपावली के बाद एक बार फिर से भव्य पार्टी होने जा रही हैं जो आलिया और उनके नन्हे मेहमान के लिए होगी।

आलिया भट्ट ने दे दी कपूर खानदान को इतनी बड़ी खुशी

ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार कपूर खानदान में आई खुशी, बहू आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म

रणबीर कपूर आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल महीने में एक दूसरे के साथ में शादी की थी और किसी ने भी नहीं सोचा था कि शादी के 6 महीने बाद ही यह दोनों कपल इस बात का ऐलान कर देंगे कि यह दोनों पेरेंट्स बन चुके हैं। हालांकि लोगों को यह अंदेशा था कि बहुत जल्द यह दोनों पेरेंट्स बन सकते हैं क्योंकि शादी के दूसरे ही महीने में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी लेकिन आलिया भट्ट की डिलीवरी डेट 20 से 30 नवंबर की बताई जा रही थी लेकिन शनिवार की रात अचानक से ही आलिया भट्ट के पेट में दर्द उठा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। आलिया भट्ट के बच्ची को जन्म देते ही कपूर खानदान में अब उत्सव मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है और बहुत ही जल्द कपूर खानदान में बहुत ही भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।

About Shubham Tiwari

नमस्कार! में एक डिजिटल पत्रकार हूँ जो बॉलीवुड न्यूज़ में रुचि रखता है और अपने पाठकों को बॉलीवुड की रोचक जानकारियों से रूबरू करवाता है। अगर आपको मेरे द्वारा लिखे गए लेख पसंद आ रहे हैं तो मुझे फ़ॉलो करके अच्छे लेख लिखने के लिए प्रोत्साहित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *