बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल में शुमार किए जाने वाले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल महीने में एक दूसरे के साथ में शादी की थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले ढाई सालों से एक-दूसरे के साथ संबंधों में थे और इसी वजह से इस साल अप्रैल महीने में इन दोनों ने यह फैसला लिया था कि यह दोनों एक दूसरे के साथ में शादी करेंगे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस फैसले से सबसे ज्यादा खुश इन दोनों के चाहने वाले हुए थे और शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने यह ऐलान किया था कि वह बहुत ही जल्द मां बनने वाली है और आइए आपको बताते हैं कैसे एक बार फिर से सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने अपने खूबसूरत अंदाज में यह बताया है कि उन्होंने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है।
आलिया भट्ट ने खुद साझा की अपने चाहने वालों के साथ यह खुशखबरी, खुशी से झूम उठे चाहने वाले

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आलिया भट्ट साल 2022 में एकमात्र ऐसी अभिनेत्री रही है जिन्होंने फिल्मों के साथ अपने निजी संबंधों की वजह से भी खूब चर्चा बटोरी है। इस खूबसूरत अभिनेत्री की अदाओं की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होती है क्योंकि प्रेगनेंसी में भी यह अभिनेत्री लगातार अपनी फिल्म का प्रमोशन करती हुई नजर आ रही थी और आलिया भट्ट के साथ जो कुछ भी बात होती है उसे वह अपने चाहने वालों के साथ जरूर साझा करती है और ऐसी ही जानकारी उन्होंने रविवार की सुबह अपने चाहने वालों के साथ में साझा कर दी जहां पर आइए आपको बताते हैं कैसे सोशल मीडिया पर आलिया ने यह ऐलान कर दिया कि उनके और रणबीर कपूर के घर पर नन्हीं परी का आगमन हो गया है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर में आ गई नन्ही परी, कपूर खानदान में शुरू हो गई जश्न की तैयारी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल में शुमार किए जाने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर में लंबे इंतजार के बाद वह किलकारी गूंज उठी जिसका इंतजार इन दोनों को चाहने वालों को लंबे समय से था। शादी के दूसरे महीने में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने यह ऐलान कर दिया था कि यह दोनों बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं और रविवार की सुबह ही आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपना जो संदेश साझा किया है उसमें उन्होंने बताया है कि उनके घर पर एक नन्ही परी का जन्म हुआ है और साथ में आलिया भट्ट ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने हर मौके पर आलिया कपूर और रणबीर कपूर का खूब साथ दिया है। आलिया भट्ट के इस संदेश को पढ़कर उनके चाहने वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और उन्हें लगातार बधाई संदेश दे रहे हैं। आलिया भट्ट के इस खबर के साथ हैं कपूर खानदान में अब जश्न मनाने की शुरुआत हो चुकी है।