बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर की चर्चा ना हुई हो। यह दोनों कपल एक साथ जब भी नजर आते हैं तब लोगों को इन दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है लेकिन हाल फिलहाल में यह दोनों ही अलग रह कर अपना गुजारा कर रहे हैं और कहीं ना कहीं इसकी वजह से यह दोनों बहुत ज्यादा उदास भी हैं। हाल ही में उसका नजारा अर्जुन कपूर के सोशल मीडिया पर देखने को मिला जब इस अभिनेता ने लंदन की बालकनी से अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की लेकिन इन तस्वीरों के साथ अर्जुन कपूर ने कैप्शन में जो लिखा उसकी वजह से आइए आपको बताते हैं कैसे यह पता चल गया कि वह मलाइका अरोड़ा को बहुत ज्यादा याद कर रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा को याद करके भावुक हुए अर्जुन कपूर, तस्वीरों के साथ लिखी यह बात
2017 में मलाइका अरोड़ा जब अरबाज खान से अलग हुई थी उसके बाद से ही वह अर्जुन कपूर के साथ संबंधों में है और इन दोनों को एक साथ 5 साल हो गए हैं जिसकी वजह से यह दोनों भावनात्मक रूप से पूरी तरह से जुड़ चुके हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर अपनी फिल्म के सिलसिले में लंदन जा पहुंचे हैं जहां जाने के बाद बिना मलाइका अरोड़ा के उनका मन बिल्कुल नहीं लग रहा है। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर खूब सक्रिय रहते हैं और हाल ही में उन्होंने जो तस्वीर साझा किया है उसमें उन्होंने उदास होते हुए कुछ ऐसी बात लिखी है जिसको देखकर मलाइका अरोड़ा भी भावुक हो गई है। आइए बताते हैं अर्जुन कपूर ने कैसे मलाईका को याद करते हुए अपनी तस्वीर साझा की जिसे देख मलाइका अरोड़ा भी भावुक हो गई।
अर्जुन कपूर ने तस्वीरों के जरिए मलाइका को किया याद, मलाइका ने लिखा- ओह बेबी
सोशल मीडिया पर हाल ही में अर्जुन कपूर की एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसमें यह अभिनेता लंदन में है और अपनी तस्वीर साझा कर रहा है जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि तुम्हारे बिन यहां धूप नहीं निकलती। अर्जुन के इस शायराना अवतार को देखकर यह साफ पता चल रहा है कि वह मलाइका अरोड़ा को बहुत ज्यादा याद कर रहे हैं और इसी वजह से उनकी इन तस्वीरों पर मलाइका अरोड़ा ने भी शानदार कमेंट किया। इन दोनों को मिले 1 महीने से ऊपर हो चुके हैं और इसी वजह से अर्जुन कपूर पूरी तरह से शायराना मूड में है और यह माना जा रहा है कि हो सकता है आने वाले दिनों में मलाइका अरोरा अर्जुन कपूर से मिलने लंदन जा पहुंचे क्योंकि यह दोनों एक दूसरे से इतने दिन तक अलग नहीं रह सकते।