बीते रविवार को जहां आलिया भट्ट ने इस बात की खुशखबरी साझा किया था कि वह मां बन चुकी है वहीं इस शनिवार की शाम को बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर के घर में नन्ही किलकारी गूंज उठी। मीडिया पर जैसे ही लोगों को इस बात का पता चला कि करन सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तब सभी लोग खुशी से झूम उठे और इन दोनों प्यारे कपल को इस बात के लिए शुभकामना संदेश देते नजर आए। 2016 में ही जब इन दोनों ने शादी की थी उसके बाद से उनके चाहने वाले को इस बात का लंबे समय से इंतजार था और आइए आपको बताते हैं आखिर किस वजह से इन्होंने इतनी देर से अपने बच्चे का प्लान किया।
बिपाशा बसु ने बताया क्यों किया इतना लेट से बच्चे को प्लान
बॉलीवुड कि फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल में शुमार किए जाने वाले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने डेढ़ महीने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि यह दोनों बहुत ही जल्द अपने नन्हे मेहमान को इस दुनिया में लाने वाले हैं। हालांकि इन दोनों कपल ने 2016 में ही एक दूसरे के साथ शादी कर ली थी और उसके बाद जब उन्होंने 6 साल के बाद इस बात का ऐलान किया तब कई लोग करण और बिपाशा से इस बारे में सवाल करते नजर आए और उनसे पूछते नजर आए कि आखिर किस वजह से इन दोनों ने इतना ज्यादा समय इस काम के लिए लिया। आइए आपको बताते हैं खुद कैसे बिपाशा बसु और उनके पति करण ने इस बात के बारे में बता दिया कि आखिर क्यों उन्होंने अपने बच्चे को प्लान करने के लिए 6 सालों से ज्यादा का समय लिया।
बिपाशा बसु और करन ने खुद बताई क्यों हुई यह देरी
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल में शुमार किए जाने वाले करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के घर में लगभग 6 सालों के बाद नन्हे मेहमान के रूप में खुशी आ गई। हर कोई बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर से इस बारे में सवाल करता नजर आ रहा था कि क्यों उन्होंने अपने बच्चे के लिए इतना ज्यादा समय लिया। इस सवाल के बार-बार पूछे जाने पर करण सिंह ग्रोवर ने बताया कि दरअसल यह दोनों बड़े सितारे पहले ही मां बाप बनने का सुख प्राप्त कर चुके होते हैं लेकिन 2020 में जब इन्होंने यह प्लानिंग की थी तब कोविड की वजह से उन्होंने यह कदम नहीं उठाया और इसी वजह से इन दोनों को मां और पिता बनने में इतनी देरी हो गई जिसका जिक्र हाल ही में उन्होंने किया।