चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना लगाएं इन वस्तुओं को हाथ, ग्रहण के दोष से निवारण के लिए अपनाएं यह उपाय

समूचे भारतवर्ष में 8 नवंबर को शाम 5:20 से 6:18 तक चंद्रग्रहण की स्थिति बनी रहेगी। चंद्र ग्रहण की स्थिति में सबसे ज्यादा नुकसान अगर किसी को होता है तो वह है घर के बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को। इस साल का यह आखिरी चंद्रग्रहण है और इसी वजह से इसके दोष लोगों के जीवन में कुछ ऐसे दुष्परिणाम दे सकते हैं जिसकी वजह से लोगों को लंबे समय तक इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। चंद्र ग्रहण का दोष ज्यादातर गर्भवती महिलाओं के ऊपर जल्दी आता है क्योंकि वह इस दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती है जिससे उन्हें बचना चाहिए। आइए आपको बताते हैं गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण की स्थिति के दौरान ऐसी कौन सी वस्तुओं को हाथ नहीं लगाना चाहिए जिससे वह चंद्रग्रहण के दोष से बची रह सके।

गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए यह गलती

सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती है। क्योंकि उनके अंदर भी एक जीवन पल रहा होता है इसी वजह से ग्रहों की स्थिति सबसे ज्यादा उन्हीं को नुकसान पहुंचाती है। गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा ख्याल इस बात को रखना चाहिए कि चंद्र ग्रहण की स्थिति और सूतक काल के दौरान उन्हें स्नान नहीं करना चाहिए। यही नहीं इस दौरान उन्हें किसी भी ऐसी चीज को हाथ नहीं लगाना चाहिए जो नुकसानदेह है जैसे कैची, चाकू इत्यादि। इन वस्तुओं को सिर्फ हाथ लगा देने भर से सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को दोष हो जाता है और आइए आपको बताते हैं अगर गलती से गर्भवती महिला ने इन वस्तुओं को हाथ लगा दिया है तो कैसे इस दोष का निवारण वह कर सकती है।

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के तुरंत बाद करना चाहिए यह काम

चंद्र ग्रहण की स्थिति समूचे भारतवर्ष में 8 नवंबर को शाम 5:20 से लग रही है लेकिन इसका सूतक सुबह 9:00 बजे से ही लग जाएगा। अगर गर्भवती स्त्री इस दौरान ग्रहों के संपर्क में आ जाती है तब उसके कई दुष्परिणाम हो सकते हैं। अगर गर्भवती स्त्रियां इस ग्रह के दुष्परिणाम से बचना चाहती है तब जैसे ही ग्रहण की स्थिति समाप्त हो उसके तुरंत बाद उन्हें स्नान कर लेना चाहिए और यह ध्यान देने वाली बात है कि आपने उस जल में उन्हें गंगाजल मिला लेना चाहिए। साथ ही पूजा के बाद भगवान के द्वार को खोल कर उनके सामने आराधना करनी चाहिए। इन सब उपायों को आजमा लेने की वजह से अगर गर्भवती महिला को दोष हुआ भी होगा तब इसका निवारण अपने आप हो जाएगा और उन्हें आगे चलकर ग्रहों का कोई भी दुष्परिणाम झेलना नहीं पड़ेगा।

About Shubham Tiwari

नमस्कार! में एक डिजिटल पत्रकार हूँ जो बॉलीवुड न्यूज़ में रुचि रखता है और अपने पाठकों को बॉलीवुड की रोचक जानकारियों से रूबरू करवाता है। अगर आपको मेरे द्वारा लिखे गए लेख पसंद आ रहे हैं तो मुझे फ़ॉलो करके अच्छे लेख लिखने के लिए प्रोत्साहित करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *