सूतक काल के समाप्त होते ही शुरू हो गया है चंद्र ग्रहण, चंद्र ग्रहण के दौरान बरते यह सावधानियां

8 नवंबर को लगने वाले साल के आखरी चंद्र ग्रहण का सूतक काल समाप्त हो चुका है और अब चंद्र ग्रहण का प्रकोप शुरू हो चुका है। यह साल का आखरी चंद्रग्रहण है और इसी वजह से इसे देखने के लिए लोगों के मन में उत्सुकता बनी हुई है। इस साल के ग्रहण का सूतक काल सुबह 9:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक का रहने वाला था और उसके बाद चंद्रग्रहण का असली खेल शुरू होने वाला है। सूतक काल में जहा कुछ पाबंदियां लगी हुई होती है वही चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का विशेष ध्यान रखना होता है क्योंकि चंद्र ग्रहण के दौरान ही ग्रहण सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। आइए आपको बताते हैं चंद्रग्रहण की इस अवधि के दौरान क्या नहीं करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण की अवधि में भूलकर भी ना करें यह गलती

8 नवंबर को लगने वाले इस साल के आखिरी चंद्र ग्रहण कि इस समय अब शुरुआत हो चुकी है और तकरीबन 1 घंटे तक समूचे भारतवर्ष में चंद्र ग्रहण का प्रकोप जारी रहेगा। सूतक काल में जहा घर में चूल्हा जलाने की मनाही होती है वही चंद्र ग्रहण के दौरान भूल कर भी किसी प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें। चंद्र ग्रहण के दौरान अपने बालों में तेल या शैंपू नहीं लगाएं। माना जाता है कि यह सब करने से चंद्रमा दूषित हो जाता है और उसके ग्रहों का प्रभाव आपके निजी जिंदगी के ऊपर आने लगता है। यह चंद्रग्रहण तकरीबन 1 घंटे का है और आइए आपको बताते हैं इस अवधि के बाद ऐसा क्या करना चाहिए जिससे इसके दुष्परिणाम हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर नहीं पड़े।

मंदिरों में जाकर स्वेच्छा से करें दान

सूतक काल के समाप्त होने के बाद ही कई लोग अपने घर के बाहर निकल जाते हैं लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता होता है कि सूतक काल के बाद ही चंद्रग्रहण की शुरुआत होती है। इस साल का यह चंद्रग्रहण तकरीबन 58 मिनट का लगने वाला है और इस चंद्र ग्रहण के बाद आप अपने घर के पड़ोस के मंदिर में जाकर अपनी स्वेच्छा से दान भी कर सकते हैं। यह कहा जाता है कि दान करने से दूषित चंद्रयोग भी अच्छे फल देने लगता है और ग्रहों की दिशा भी बदल जाती है। लगभग शाम को 7:30 तक चलने वाले इस चंद्र ग्रहण को देखने के लिए आप ऑनलाइन विभिन्न वेबसाइट पर जाकर चंद्रमा की लाइव स्थिति को देख सकते हैं इससे आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव कम पड़ेगा क्योंकि खुली आंखों से देखने से चंद्र ग्रहण आपको प्रभावित कर सकता है। चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद भगवान की नहाने के बाद पूजा जरूर करें इससे ना सिर्फ मन को शांति मिलती है बल्कि ग्रहों का प्रभाव बहुत हद तक कम हो जाता है।

About Shubham Tiwari

नमस्कार! में एक डिजिटल पत्रकार हूँ जो बॉलीवुड न्यूज़ में रुचि रखता है और अपने पाठकों को बॉलीवुड की रोचक जानकारियों से रूबरू करवाता है। अगर आपको मेरे द्वारा लिखे गए लेख पसंद आ रहे हैं तो मुझे फ़ॉलो करके अच्छे लेख लिखने के लिए प्रोत्साहित करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *