महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी अपना ऐसा हुनर दिखाते हैं कि विरोधी टीम भी उनके सामने नतमस्तक हो जाती है। यह बात सबको पता है कि साल 2023 का आईपीएल धोनी के करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है और इसी वजह से धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का उत्तराधिकारी कौन होगा इस बात का सवाल भी लोगों के जेहन में लंबे समय से चल रहा है। हाल ही में लेकिन नीलामी के दौरान धोनी की टीम में एक ऐसा दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुआ है जो ना सिर्फ शानदार तरीके से खेल सकता है बल्कि आइए आपको बताते हैं कैसे यह खिलाड़ी आने वाले समय में चेन्नई सुपर किंग्स के उत्तराधिकारी के रूप में नजर आ सकता है।
धोनी ने चल दी है अपनी यह नई चाल
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स साल 2023 में अब बहुत मजबूत नजर आने लगी है क्योंकि धोनी की टीम में एक ऐसा दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो गया है जिसके शामिल होते ही अब चेन्नई को आईपीएल का खिताब जीतने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि जो खिलाड़ी चेन्नई में आया है वह इंग्लैंड का सबसे सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी है और उसने हाल ही में इंग्लैंड को विश्व विजेता बनाने में अहम योगदान दिया है। यह खिलाड़ी ना सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होकर चेन्नई को खिताब जीता सकता है बल्कि वह धोनी के बाद चेन्नई की कप्तानी भी करते नजर आ सकता है। आइए आपको बताते हैं कौन है चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने वाला वह धुरंधर खिलाड़ी जो अकेले दम पर अब चेन्नई को आने वाले साल में खिताब जीता कर दे सकता है और साथ में वह धोनी के बाद कप्तानी भी संभाल सकता है।
धोनी के बाद कप्तानी संभाल सकता है यह खिलाड़ी
धोनी के बारे में जैसे ही यह ऐलान हुआ था कि साल 2023 का आईपीएल उनके करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है तब सभी लोग यह सोचते नजर आने लगे थे कि धोनी के बाद चेन्नई का कप्तान कौन बनेगा क्योंकि रविंद्र जडेजा जो चेन्नई के वरिष्ठ खिलाड़ी है उन्होंने खुद यह बात कह दी थी कि वह चेन्नई की कप्तानी नहीं करेंगे और हाल ही में नीलामी में एक ऐसा नाम सामने आया है जो ना सिर्फ शानदार खेल दिखाता है बल्कि लोग उस खिलाड़ी की कप्तानी की भी जमकर प्रशंसा करते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में जो नया खिलाड़ी शामिल हुआ है वह कोई और नहीं बल्कि बेन स्टोक्स है जो अब साल 2023 में चेन्नई की तरफ से खेलते नजर आएंगे और साथ में स्टोक्स के पास कप्तानी करने का भी अनुभव है जिससे वह चेन्नई की कप्तानी भी कर सकते हैं।