महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आई बेहद खराब खबर, हो गए हैं धोनी अब अस्पताल में भर्ती

आईपीएल 2023 में अगर किसी खिलाड़ी के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हुई थी तो वह खिलाड़ी है महेंद्र सिंह धोनी। जब से लोगों ने यह खबर सुनी थी कि धोनी 2023 आईपीएल के बाद संन्यास ले लेंगे तब सभी लोग इस खिलाड़ी की सलामती के लिए प्रार्थना करने लगे थे और यह कहते नजर आ रहे थे कि धोनी किसी भी तरह से एक सीजन और खेल ले। धोनी ने भी अपने चाहने वालों को बड़ा तोहफा देते हुए ऐलान कर दिया कि वह 2024 के आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आईपीएल समाप्त होते ही लेकिन अब यह खबर सामने आई है कि वह अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं जिसे सुनते ही लोगों की हालत खराब हो गई है।

महेंद्र सिंह धोनी हो गए हैं अस्पताल में भर्ती

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आई बेहद खराब खबर, हो गए हैं धोनी अब अस्पताल में भर्ती

धोनी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली जीत के बाद जैसे ही यह बयान दिया था कि वह संन्यास नहीं ले रहे हैं तब सभी लोग खुशी से झूम उठे थे। हर किसी का इस मौके पर यही कहना था कि धोनी ने आखिरकार वह कर दिखाया जो उनके चाहने वाले चाहते थे लेकिन इस बयान के तुरंत बाद अब धोनी मुंबई के धीरूभाई कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं और उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें वह दर्द से कराहते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी को जिस किसी ने भी दर्द में देखा है तब उनके दर्द को लेकर सभी लोग प्रार्थना करने लगे हैं कि धोनी जल्दी से इस दर्द से निजात पा ले। आइए आपको बताते हैं धोनी आखिर किस वजह से अब अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं जिसकी सच्चाई सबके सामने आ गई है।

महेंद्र सिंह धोनी इस वजह से हो गए हैं अस्पताल में भर्ती

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आई बेहद खराब खबर, हो गए हैं धोनी अब अस्पताल में भर्ती

महेंद्र सिंह धोनी ने जब यह बड़ी खुशखबरी दी थी कि वह 2024 के आईपीएल में भी खेलेंगे तब उनके चाहने वाले बेहद खुश हो गए थे। लेकिन लोगों की यह खुशी ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रह सकी क्योंकि इस खबर के तुरंत बाद धोनी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर भी लोगों को मिल गई। आपको बता दें कि दरअसल धोनी अपने घुटनों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं क्योंकि इस पूरे सीजन में उन्हें घुटने में दर्द था लेकिन इसके बाद भी वह आईपीएल में खेलते नजर आए थे। धोनी को आने वाला सीजन अगर खेलना है तब उसके लिए उन्हें अपने घुटनों का इलाज जरूरी था और इसी वजह से अपने घुटनों का ऑपरेशन करवाने का उन्होंने फैसला किया है। हर कोई अब धोनी के लिए यही प्रार्थना कर रहा है कि वह पूरी तरह से ठीक होकर अस्पताल से बाहर आए।

About Shubham Tiwari

नमस्कार! में एक डिजिटल पत्रकार हूँ जो बॉलीवुड न्यूज़ में रुचि रखता है और अपने पाठकों को बॉलीवुड की रोचक जानकारियों से रूबरू करवाता है। अगर आपको मेरे द्वारा लिखे गए लेख पसंद आ रहे हैं तो मुझे फ़ॉलो करके अच्छे लेख लिखने के लिए प्रोत्साहित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *