भारतीय क्रिकेट टीम में बात जब उन खिलाड़ियों की आती है जिन्होंने सबसे सफल कप्तानी की है तब उसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस सूची में सबसे ऊपर आता है। महेंद्र सिंह धोनी ने जिस तरह से शानदार कप्तानी करते हुए भारतीय टीम को तीन बड़े खिताब जीते हैं उसके कारण लोग उनकी जमकर तारीफ करते नजर आते हैं। विरोधियों का भी यह मानना होता है कि महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी विश्व में कोई नहीं कर सकता क्योंकि उनके चतुराई की सामने वाली टीम के पास भी कोई जवाब नहीं होता है। हाल फिलहाल में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल में अपनी वापसी करने को तैयार है और आइए आपको बताते हैं कैसे हाल ही में यह बात सामने आ रही है की क्यों आईपीएल महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है।
महेंद्र सिंह धोनी आखरी बार दिख सकते हैं मैदान में

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार किए जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन उसके बाद भी उनकी दीवानगी लोगों में इस कदर है कि लोग आईपीएल के मैदान पर उनको देखने के लिए दीवाने होते रहते हैं। हर किसी का यह मानना होता है कि महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर देखने का एक अलग ही मजा होता है क्योंकि 42 साल की उम्र में भी जब वह विकेट के बीच में दौड़ लगाते हैं तब लोग उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ करते नजर आते हैं। हाल फिलहाल में ही लेकिन आइए आपको बताते हैं कैसे महेंद्र सिंह धोनी को चाहने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई है क्योंकि उनके आईपीएल के संन्यास को लेकर एक बड़ी वजह सामने आ गई है।
महेंद्र सिंह धोनी ले सकते हैं इस साल आईपीएल से संन्यास

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के एक ऐसे खिलाड़ी माने जाते हैं जिन्होंने भारत को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। हालांकि संन्यास के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से लगातार खेलते नजर आए हैं लेकिन हाल ही में उनके चाहने वालों के लिए यह दुखद खबर आई है कि महेंद्र सिंह धोनी इस साल अपना आखिरी आईपीएल खेल सकते हैं क्योंकि लगातार 42 वर्ष की उम्र में अब उनकी फिटनेस में गिरावट आती जा रही है और इसी वजह से इस साल बतौर खिलाड़ी और बतौर कप्तान यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता था जिसके कारण यह बात कही जा रही है कि उनके चाहने वालों को यह बात जानकर बहुत निराशा हो सकती है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने खुद अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है।