धोनी को युवराज सिंह कहते थे बिहारी, युवराज की बोलती ऐसे की थी धोनी ने बंद

महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं और अपनी कप्तानी में उन्होंने कई ऐसे खिलाड़ियों के साथ शानदार प्रदर्शन किया है जो उम्र में और खेल के मामले में उनसे सीनियर थे। धोनी भले ही रांची से रहे हो लेकिन क्रिकेट के शुरुआती दिनों में जब वह भारतीय टीम में आए थे तब उनकी टीम के कई साथी खिलाड़ी उन्हें बिहारी कहकर पुकारते थे और यह बात सुनना महेंद्र सिंह धोनी को बिल्कुल भी पसंद नहीं था क्योंकि वह बिहार से नहीं थे। महेंद्र सिंह धोनी को युवराज सिंह भी बार-बार बिहारी कह कर पुकारते थे जिसके बाद आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी ने गुस्से में आकर युवराज सिंह को ऐसी कौन सी बात कह दी थी जिसके बाद युवराज ने दोबारा उन्हें कभी बिहारी नहीं पुकारा

युवराज सिंह धोनी को बिहारी कह कर बुलाते आते थे नजर

धोनी को युवराज सिंह कहते थे बिहारी, युवराज की बोलती ऐसे की थी धोनी ने बंद

युवराज सिंह विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक रह चुके हैं। युवराज सिंह की बदौलत ही भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में 2011 का विश्व कप जीता था और खुद धोनी का मानना है कि युवराज वह खिलाड़ी थे जिन्होंने भारतीय टीम को उस विश्व कप में सफलता दिलाई थी। मैदान पर धोनी और युवराज की दोस्ती भी बहुत शानदार थी लेकिन कई मौकों पर धोनी और युवराज सिंह के बीच में बहस भी हो गई थी क्योंकि युवराज सिंह बार-बार महेंद्र सिंह धोनी को बिहारी कहकर पुकारते थे और यह बात महेंद्र सिंह धोनी को बिल्कुल पसंद नहीं थी और आइए आपको बताते हैं युवराज ने धोनी को ऐसी कौन सी बात कह दी थी जिसके बाद युवराज सिंह ने फिर कभी भी धोनी को बिहारी कहकर नहीं पुकारा।

महेंद्र सिंह धोनी ने गुस्से में आकर युवराज को दिया था यह जवाब

धोनी को युवराज सिंह कहते थे बिहारी, युवराज की बोलती ऐसे की थी धोनी ने बंद

महेंद्र सिंह धोनी जब विश्व क्रिकेट में नए-नए आए थे तब कई भारतीय खिलाड़ी बिहारी कहकर उनका मजाक बनाया करते थे और यह बात धोनी को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती थी। वह बाकी लोगों को तो कुछ नहीं समझाते थे लेकिन जब युवराज सिंह हर दूसरे दिन उन्हें बिहारी कह कर पुकारने लगे थे तब एक दिन महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें अपने पास बुला कर यह कहा कि मैं बिहारी नहीं हूं यह बात तो तुम्हें भी अच्छे से पता है लेकिन तुम हर वक्त इतने गुस्से में क्यों रहते हो। धोनी के इस बात को सुनते ही युवराज सिंह की हंसी निकल गई थी और उसके बाद उन्होंने धोनी को यह बात कही थी कि आगे से वह कभी भी उन्हें बिहारी नहीं पुकारेंगे और उसके बाद से ही इन दोनों में बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी जो आज भी बरकरार है।

About Shubham Tiwari

नमस्कार! में एक डिजिटल पत्रकार हूँ जो बॉलीवुड न्यूज़ में रुचि रखता है और अपने पाठकों को बॉलीवुड की रोचक जानकारियों से रूबरू करवाता है। अगर आपको मेरे द्वारा लिखे गए लेख पसंद आ रहे हैं तो मुझे फ़ॉलो करके अच्छे लेख लिखने के लिए प्रोत्साहित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *