महेंद्र सिंह धोनी है अरबों रुपए के मालिक लेकिन बड़ा भाई खा रहा है इस कारण से दर-दर की ठोकर

महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट में एक ऐसा नाम है जिनकी कप्तानी और चतुराई की पूरी दुनिया मुरीद रही है। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को तीन आईसीसी के खिताब जीताये हैं और इसी वजह से उनकी गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में की जाती है। सिर्फ भारतीय टीम ही नहीं बल्कि आईपीएल में भी महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में कई कीर्तिमान रचे हैं और लगातार 15 सालों तक खेलने की वजह से महेंद्र सिंह धोनी आज विश्व के सबसे अमीर क्रिकेटर में शुमार होते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह ऐसी फटेहाल जिंदगी गुजार रहे हैं कि उन्हें देख कर यकीन ही नहीं होता कि वह महेंद्र सिंह धोनी के भाई है। आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी के भाई किस हाल में अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के भाई रहते हैं इस टूटे हुए बंगले में

महेंद्र सिंह धोनी है अरबों रुपए के मालिक लेकिन बड़ा भाई खा रहा है इस कारण से दर-दर की ठोकर

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जो योगदान दिया है वह बेहद सराहनीय है। अपने खेल के अलावा धोनी अपने निजी संबंधों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं और हाल फिलहाल में सोशल मीडिया पर धोनी की चर्चा इस वजह से हो रही है क्योंकि धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उनकी हालत बिल्कुल भी सही नहीं लग रही है और ऐसा लग रहा है जैसे वह बहुत ही फटे हाल तरीके से अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी क्यों करोड़ों रुपए के मालिक होकर भी अपने भाई की मदद नहीं करते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के भाई की हो गई है ऐसी हालत

महेंद्र सिंह धोनी है अरबों रुपए के मालिक लेकिन बड़ा भाई खा रहा है इस कारण से दर-दर की ठोकर

महेंद्र सिंह धोनी की निजी जिंदगी के ऊपर एक फिल्म भी आ चुकी है जिसमें उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह का जिक्र भी किया गया था। हालांकि इस फिल्म के अलावा महेंद्र सिंह धोनी का यह बड़ा भाई उनकी जिंदगी में क्या अहमियत रखता है यह हाल ही में देखने को मिला जब उनके बड़े भाई की तस्वीर सामने आई। जिसने भी धोनी के बड़े भाई को देखा है तो वह यकीन नहीं कर पा रहा है कि यह विश्व के सबसे बेहतरीन और अमीर खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी का बड़ा भाई है। नरेंद्र सिंह जो धोनी के बड़े भाई है वह अपने टूटे हुए मकान में रहते हैं वही महेंद्र सिंह धोनी अब अपने लिए आलीशान बंगला बना चुके हैं। दरअसल नरेंद्र सिंह की हालत ऐसी इसलिए हो गई है क्योंकि वह महेंद्र सिंह धोनी से किसी भी तरह की मदद लेने से साफ इनकार करते हैं और उनका मानना है कि वह खुद के दम पर रहकर खुश है और इसी वजह से धोनी चाह कर भी उनकी मदद नहीं कर पाते हैं।

About Shubham Tiwari

नमस्कार! में एक डिजिटल पत्रकार हूँ जो बॉलीवुड न्यूज़ में रुचि रखता है और अपने पाठकों को बॉलीवुड की रोचक जानकारियों से रूबरू करवाता है। अगर आपको मेरे द्वारा लिखे गए लेख पसंद आ रहे हैं तो मुझे फ़ॉलो करके अच्छे लेख लिखने के लिए प्रोत्साहित करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *