महेंद्र सिंह धोनी करोड़ों रुपए के मालिक हो कर जीते हैं साधारण जिंदगी, तस्वीरें जीत रही है सबका दिल

एमएस धोनी का नाम है जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। साल 2007 में जब इस खिलाड़ी को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई थी तब कई लोगों ने बीसीसीआई के इस फैसले पर हैरानी जताई थी। हर किसी का यही कहना था कि आखिर यह युवा खिलाड़ी किस तरह से इतने बड़े टीम का भार संभाल पाएगा। लेकिन धोनी के बारे में आपको बता दें कि वह बचपन से ही संघर्षों में पले बढ़े थे और कप्तानी संभालते ही उन्होंने भारत को 2007 विश्व कप का खिताब दिला दिया। सिर्फ यही नहीं इसके बाद धोनी ने साल 2011 में भारतीय टीम को खिताब दिलाया। आइए आपको बताते हैं इतनी बड़ी उपलब्धियों को प्राप्त करने के बाद भी कैसे धोनी आज बेहद सादगी भरी जिंदगी बिताते नजर आते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की सादगी जीत रही है सबका दिल

महेंद्र सिंह धोनी करोड़ों रुपए के मालिक हो कर जीते हैं साधारण जिंदगी, तस्वीरें जीत रही है सबका दिल

2022 में जब सबसे अमीर खिलाड़ियों की सूची सामने आई थी तब उसमें संन्यास लेने के बाद भी धोनी, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बाद तीसरे सबसे अमीर खिलाड़ी बने हुए थे। किसी को भी महेंद्र सिंह धोनी की अमीरी देखकर इतनी ज्यादा हैरानी कि नहीं हो रही थी जितनी ज्यादा हैरानगी लोग उनकी सादगी को देखकर कर रहे थे। दरअसल करोड़ों रुपए के मालिक होने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी इतना सादा जीवन जीते हैं जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की फार्म हाउस की जो तस्वीरें सामने आई थी उसमें साफ रूप से यह दिखाई दे रहा था कि वह खेतीबाड़ी से लेकर ट्रैक्टर की ड्राइविंग खुद अकेले संभालते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके अलावा धोनी कैसे और भी दूसरे मौकों पर अपनी जीवन की सादगी को दिखा चुके हैं जिसकी लोग खूब तारीफ करते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी करोड़ों के मालिक होने के बाद भी जीते हैं सादा जीवन

महेंद्र सिंह धोनी करोड़ों रुपए के मालिक हो कर जीते हैं साधारण जिंदगी, तस्वीरें जीत रही है सबका दिल

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 16वे सीजन में शानदार कप्तानी दिखाते हुए अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया है। धोनी कई मौकों पर ऐसा कारनामा कर चुके हैं लेकिन उसके बाद भी वह हमेशा शांत ढंग से रहते हैं। धोनी के बारे में आपको बता दें कि वह आज भी जब अपने घर में मौजूद होते हैं तब जमीन पर बैठकर खाना खाते हैं और यही नहीं उनके कई करीबी दोस्त भी बता चुके हैं कि इतने अमीर और लोकप्रिय होने के बाद भी धोनी के स्वभाव में बिल्कुल भी बदलाव नहीं आया है। उनके इसी खूबसूरत व्यवहार को देखकर सभी लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आते हैं और यह कहते हैं कि वाकई में धोनी की बराबरी कर पाना किसी के बस की बात नहीं है।

About Shubham Tiwari

नमस्कार! में एक डिजिटल पत्रकार हूँ जो बॉलीवुड न्यूज़ में रुचि रखता है और अपने पाठकों को बॉलीवुड की रोचक जानकारियों से रूबरू करवाता है। अगर आपको मेरे द्वारा लिखे गए लेख पसंद आ रहे हैं तो मुझे फ़ॉलो करके अच्छे लेख लिखने के लिए प्रोत्साहित करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *