बॉलीवुड के इन तीन बड़े सितारे की रगों में बहता है पाकिस्तानी खून, पाकिस्तान की मिट्टी में लिया है जन्म

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे दिग्गज कलाकार हैं जिनका जन्म भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में हुआ है। लेकिन उन्हें भारत में इतना प्यार मिला है कि यह कलाकार कभी पाकिस्तान में जाने की सोचते भी नहीं थे। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार सामने आए हैं जिन्होंने जन्म तो पाकिस्तान में लिया लेकिन उन्होंने भारत को अपनी कर्म भूमि बनाया और अपनी बाकी की जिंदगी भी वह भारत में ही गुजारने को राजी हुए। आइए बताते हैं ऐसे बॉलीवुड के बड़े सितारों की सूची जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ है।

दिलीप कुमार

ट्रेजेडी किंग के नाम से पहचाने जाने वाले दिलीप कुमार का जन्म पाकिस्तान के पेशावर शहर में हुआ था। साल 1922 में जन्मे दिलीप कुमार लेकिन आजादी के बाद भारत में आ गए थे। उनका असली नाम मोहम्मद यूसुफ था। लेकिन फिल्मों में उन्हें इतना प्यार मिला कि उन्होंने अपना नाम दिलीप कुमार रख लिया। सिर्फ मुस्लिम ही नहीं बल्कि हिंदू लोग भी दिलीप कुमार की फिल्मों को खूब पसंद करते थे और उन्हें बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते थे। जिसकी वजह से ही उन्होंने कभी भी पाकिस्तान को अपना घर नहीं माना बल्कि भारत में ही अपनी पूरी जिंदगी बिताई।

सुनील दत्त

बॉलीवुड अभिनेता सुनील दत्त का जन्म ब्रिटिश प्रांत के पंजाब में हुआ था। वह पाकिस्तान के झेलम गांव में जन्मे थे और वहीं पर उनकी शुरुआती परवरिश भी हुई थी। लेकिन आजादी के बाद सुनील दत्त अपने माता-पिता के साथ भारत में आकर बस गए थे और मुंबई में फिर उनकी जवानी बीती। सुनील दत्त का कहना था कि उनका जन्म भले ही पाकिस्तान में हुआ है लेकिन उनका दिल हमेशा से हिंदुस्तानी रहा है। बताया जाता है कि अभी भी सुनील दत्त के परिवार के कई सदस्य पाकिस्तान में रहते हैं लेकिन वह कभी भी उन लोगों से कभी कोई संपर्क नहीं रखते थे।

अमरीश पुरी

बॉलीवुड के सबसे बड़े खलनायक अमरीश पुरी का जन्म भी पाकिस्तान में हुआ है। यह सुनने में आपको थोड़ा हैरानी वाली बात लगे लेकिन यह बात सच है। वह पाकिस्तान के नवांशहर में जन्मे थे और उनकी शुरुआती परवरिश भी वहीं पर हुई थी। लेकिन अपने पिता के साथ वह आगे चलकर भारत के मुंबई शहर में आकर बस गए। अमरीश पुरी ने हमेशा से फिल्मों में पाकिस्तान के खिलाफ ही काम करने में रुचि जताई है। उनका कहना है कि उनकी कर्म भूमि हमेशा भारत रही है और इसी वजह से वह भारत देश का बहुत सम्मान भी करते थे।

About dainikkiran

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *