प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर से छिपाया अपनी बेटी का चेहरा, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर की आलोचना

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से लगातार यह बात देखी जा रही है की अभिनेत्रियां अपने बच्चे के जन्म के पहले तो बेबी बंप की तस्वीरें खूब साझा करती हैं लेकिन जैसे ही उनके बच्चे का आगमन हो जाता है तब वह अपने बच्चे का चेहरा छिपाती नजर आती है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उन्हीं सितारों में से एक हैं जो लगातार अपने बच्चों का चेहरा छुपाते नजर आते हैं और हाल फिलहाल में इसी फेहरिस्त में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शुमार हो गया है। प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल फरवरी महीने में सरोगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया था और आइए आपको बताते हैं कैसे दीपावली की पूजा के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा छुपाए रखा जिसके लिए लोग उनकी जमकर आलोचना करते नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा अपने बेटी और पति के साथ पूजा करती आई नजर

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर से छिपाया अपनी बेटी का चेहरा, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर की आलोचना

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी दीपावली पूजा की कुछ खूबसूरत तस्वीर साझा की है जिसमें यह खूबसूरत अभिनेत्री अपने पति और बेटी मालती के साथ में बहुत ही खूबसूरत ढंग से मां लक्ष्मी की आराधना करती हुई नजर आ रही है। मां लक्ष्मी की आराधना करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर का बहुत ही खूबसूरत लहंगा पहन रखा है जो उनके ऊपर बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रहा है और इस दौरान उनके पास में बैठी उनकी बेटी मालती भी पिंक कलर के ही लहंगे में नजर आ रही है हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस खूबसूरत बेटी का चेहरा अभी तक लोगों को नहीं दिखाया है और आइए आपको बताते हैं कैसे दिवाली के मौके पर भी जब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया तब कैसे लोग जमकर उनकी आलोचना करने लगे।

प्रियंका चोपड़ा की हरकत नहीं आई पसंद लोगों को

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर से छिपाया अपनी बेटी का चेहरा, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर की आलोचना

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में ग्लोबल स्टार के नाम से पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने दीपावली के मौके पर बहुत ही धूमधाम से मां लक्ष्मी की आराधना की और इस मौके पर सोशल मीडिया पर जिसने भी प्रियंका चोपड़ा का यह अंदाज देखा जो लोग उनके खूब तारीफ करते नजर आए लेकिन साथ में लोगों को प्रियंका चोपड़ा की एक हरकत पसंद नहीं कर रहे जिसमें यह खूबसूरत अभिनेत्री अपनी बेटी के चेहरे को लोगों से छुपाती नजर आ रही थी। प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालों ने भी प्रियंका से अपील किया को दीपावली के मौके पर अपनी बेटी का चेहरा लोगों को दिखा देना चाहिए लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने किसी की ना सुनते हुए अपनी बेटी के चेहरे को छिपाए रखा और इसी वजह से कई लोग सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की आलोचना करते नजर आए।

About Shubham Tiwari

नमस्कार! में एक डिजिटल पत्रकार हूँ जो बॉलीवुड न्यूज़ में रुचि रखता है और अपने पाठकों को बॉलीवुड की रोचक जानकारियों से रूबरू करवाता है। अगर आपको मेरे द्वारा लिखे गए लेख पसंद आ रहे हैं तो मुझे फ़ॉलो करके अच्छे लेख लिखने के लिए प्रोत्साहित करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *