बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ग्लोबल स्टार के नाम से पहचानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपनी बेटी मालती का चेहरा अपने चाहने वालों को दिखा दिया। इसी साल की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी को जन्म दिया था और उसके बाद से उनके चाहने वालों को इस बात पर इंतजार था कि आखिर किस मौके पर पर प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती की झलक लोगों को दिखाएंगी। आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने चाहने वालों के इंतजार को समाप्त करवाते हुए अपने नन्हे मेहमान का चेहरा लोगों को दिखा दिया। आइए आपको बताते हैं कि कैसे मालती मैरी का चेहरा देखकर लोग खुशी से झूम उठे हैं और यह कहते नजर आए हैं कि मालती बिल्कुल अपने पिता के ऊपर गई है।
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपनी बेटी की पहली झलक, खूबसूरती ऐसी कि प्रियंका को भी छोड़ती है पीछे
प्रियंका चोपड़ा के लिए साल 2022 उनके जीवन का सबसे खुशनुमा साल साबित हो रहा है। एक तरफ जहां उनकी फिल्में लगातार शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है वहीं साल 2022 में उनके घर में एक ऐसी खुशी आई है जो वह अपनी पूरी जिंदगी में नहीं भूल सकती है। दरअसल इसी साल की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा के घर में उनकी बेटी मालती का जन्म हुआ है और अपनी बेटी की देखरेख के लिए ही प्रियंका चोपड़ा पिछले 6 महीनों से किसी भी फिल्म में काम नहीं कर रही है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के चेहरे को लोगों के सामने लाया है और आइए बताते हैं कैसे प्रियंका चोपड़ा की बेटी की खूबसूरती देख लोग उनकी खूब तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रियंका के बेटी मालती को देखकर लोगों ने कहा, बिल्कुल अपने पिता पर गई है मालती
बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में इस साल कई ऐसी अभिनेत्रियां रही है जिन्होंने मां बनने का सुख प्राप्त किया है और उन्हीं अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा भी शुमार होती है। इस खूबसूरत अभिनेत्री ने फरवरी महीने में मां बनने का सुख प्राप्त किया था और उन्होंने अपने बेटी का नाम तो उजागर कर दिया था लेकिन अपनी बेटी का चेहरा लोगों से छुपा कर रखा था लेकिन लंबे इंतजार के बाद उन्होंने अपने चाहने वालों का इंतजार समाप्त करवाते हुए मालती का चेहरा लोगों के सामने उजागर कर दिया। पहले तो लोग मालती की खूबसूरती की खूब तारीफ करते नजर आए और उसके बाद लोगों ने कहा कि मालती बिल्कुल अपने पिता के ऊपर गई है क्योंकि वह बहुत ही क्यूट नजर आ रही है। मालती भी अपने पिता और मां के साथ में बहुत खुश नजर आ रही थी।