बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ग्लोबल स्टार के नाम से पहचानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा लगभग 3 सालों के इंतजार के बाद आखिरकार भारत आ चुकी है और भारत आते ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अदाओं का जादू लोगों को दिखाना शुरू कर दिया है क्योंकि लंबे वक्त से उनके चाहने वालों को इस बात का इंतजार था कि कब प्रियंका चोपड़ा भारत में आएगी और अपने चाहने वालों को अपनी खूबसूरती का दीदार करवाएगी। प्रियंका चोपड़ा भारत आते ही अब अपनी अदाओं का जादू फिर से दिखाने लगी है जिसका इंतजार लोग कर ही रहे थे और हाल ही में आइए आपको बताते हैं कि कैसे एक इवेंट में जब यह अभिनेत्री शिरकत करने के लिए पहुंची तब कैसे उनके विदेशी अवतार को देखकर उनके चाहने वालों की आंखें खुली रह गई।
प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट में दिखाया अपना विदेशी अवतार
बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो फिल्मों में काम नहीं करने के बावजूद भी अपनी अदाओं से लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर लेती है और कुछ उन्हीं खूबसूरत अभिनेत्री में नाम शुमार होता है प्रियंका चोपड़ा का। अमेरिकी मूल के निक जॉन्स के साथ शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा पिछले 3 सालों से लगातार लंदन में रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी और इस खूबसूरत अभिनेत्री की उसके बाद भी बॉलीवुड में लगातार चर्चाएं हो रही थी। दरअसल मंगलवार को प्रियंका चोपड़ा 3 सालों के अंतराल के बाद भारत आई और भारत आते ही इस खूबसूरत अभिनेत्री ने अपनी अदाएं दिखानी शुरू कर दी है क्योंकि हाल ही में जब भारत आने के बाद उन्होंने एक इवेंट में शिरकत किया है तब आइए बताते हैं कैसे अपने आउटफिट की वजह से इस अभिनेत्री ने खूब सुर्खियां बटोर ली है।
प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट पर टिक गई लोगों की निगाहें
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अपनी अदाओं से लोगों के दिलों को जीत रही है। प्रियंका चोपड़ा भारत आते ही एक फैशन इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची हुई थी जहां पर जाने के लिए इस खूबसूरत अभिनेत्री ने सफेद कलर का टॉप और सफेद कलर का ट्राउजर पहन रखा था। प्रियंका चोपड़ा के इस ड्रेस की खासियत यह थी कि इस के बीचों बीच में एक ऐसा कट लगा हुआ था जो प्रियंका के लुक को और भी ज्यादा बोल्ड बना रहा था। प्रियंका चोपड़ा के ड्रेस पर लगे कट को जिसने भी देखा तो वह उन्हें देखकर यह कहता नजर आया कि प्रियंका चोपड़ा अब किसी भी एंगल से इंडियन नहीं लगती बल्कि वह विदेशी मूल की कोई अभिनेत्री लगती है जो कुछ दिनों के लिए यहां पर भारत में रहने के लिए आई है।