प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में एक ग्लोबल स्टार के नाम से पहचानी जाती है। भले ही प्रियंका पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में नहीं हो लेकिन उसके बाद भी उनकी चर्चाएं बॉलीवुड में हर दूसरे रोज होती रहती है। साल 2022 अभी तक प्रियंका चोपड़ा के लिए बहुत ही खूबसूरत साबित हो रहा था और हाल ही में इस खूबसूरत अभिनेत्री ने अपनी बेटी मालती की पहली झलक लोगों को दिखाई जिसका इंतजार उनके चाहने वालों को लंबे समय से था। प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल सरोगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया था और उसके बाद उनके चाहने वाले खुशी से झूम उठे हैं। आइए बताते हैं कैसे खास अंदाज में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति ने अपनी बेटी की पहली झलक उनके चाहने वालों को दिखा दी।
प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालों का इंतजार हुआ समाप्त, सामने आई बेटी की पहली झलक
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिनकी खूबसूरती के चर्चे हर दूसरे दिन होती रहती है। हाल ही में इस खूबसूरत अभिनेत्री ने लंबे समय के बाद अपनी बेटी के चेहरे को साझा किया है। अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा लगातार अपनी बेटी के चेहरे को छुपाती नजर आ रही थी और उनके चाहने वालों ने भी यह सवाल भी किया था की आखिर वह अपनी बेटी का चेहरा लोगों को क्यों नहीं दिखाती है। आखिरकार अपने चाहने वालों के इंतजार को समाप्त करवाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के साथ अपनी बेटी का चेहरा लोगों को दिखा दिया। आइए बताते हैं कैसे प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति भी इस दौरान बहुत ही खुश नजर आ रहे थे और इन दोनों ने मिलकर अपनी बेटी का चेहरा लोगों को दिखाया।
प्रियंका चोपड़ा की बेटी है बेहद खूबसूरत, गई है अपने पिता निक जोन्स पर
सोशल मीडिया पर हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें बहुत तेजी से वायरल हो रही है और लोगों को यह तस्वीर इस वजह से भी ज्यादा पसंद आ रही है क्योंकि इन तस्वीरों में उनके पति के साथ उन्होंने अपनी बेटी मालती की भी झलक दिखलाई है। लोग लगातार प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं और यह कहते नजर आ रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी खूबसूरती में बिल्कुल उनके ऊपर गई है यही नहीं कुछ लोग यह भी कहते नजर आए की मालती अपने पिता के जैसी नजर आती है। इस दौरान यह दोनों कपल बहुत ही ज्यादा खुश नजर आ रहे थे और दोनों ही अपनी बेटी के साथ खूब समय बिताते हुए नजर आ रहे थे।