बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में देसी गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा के लिए साल 2022 बहुत ही शानदार रहा है क्योंकि इसी साल उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपनी प्यारी सी बेटी मालती को जन्म दिया है और अपनी बेटी को जन्म देने के बाद से ही प्रियंका ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा लोगों से छुपा कर रखा था जिसके कारण कई लोग उनसे यह कहते नजर आए थे कि प्रियंका को अपनी बेटी का चेहरा लोगों को दिखा देना चाहिए और आखिरकार प्रियंका ने यह बात ठान लिया है कि वह अपनी बेटी का चेहरा अपने चाहने वालों को जरूर दिखाएगी। आइए आपको बताते हैं प्रियंका चोपड़ा कैसे क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी के साथ छुट्टियां मनाने के लिए निकल चुकी है जिसको देखकर उनके चाहने वाले भी बहुत शानदार रिएक्शन दे रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा बेटी के साथ मनाएगी अपना पहला क्रिसमस
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक है जो किसी भी पर्व और त्यौहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है और हाल फिलहाल में एक बार फिर से इस खूबसूरत अभिनेत्री ने यह ठान लिया है कि क्रिसमस के मौके पर वह अपनी लाडली मालती का चेहरा अपने चाहने वालों को दिखाएगी क्योंकि अपने पति और बेटी मालती के साथ प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह से तैयार हो चुकी है कि वह इस बार का क्रिसमस यादगार तरीके से मनाएगी। जिसने भी प्रियंका चोपड़ा के खूबसूरत तस्वीर को देखा तब वह उनके ऊपर प्यार लुटाता नजर आ रहा है और आइए आपको बताते हैं कैसे प्रियंका के चाहने वाले इस मौके पर उनके इस कदम से बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।
प्रियंका अपने चाहने वालों को देगी क्रिसमस के मौके पर यह तोहफा
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की हर एक अदा निराली होती है और क्यों उन्हें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और शानदार अभिनेत्री कहा जाता है यह उन्होंने हाल ही में एक बार फिर से साबित कर दिया जब क्रिसमस के मौके पर उन्होंने यह ऐलान किया है कि वह अपनी बेटी का चेहरा लोगों को दिखाएगी। प्रियंका चोपड़ा की बेटी आने वाले 2 महीनों में 1 साल की हो जाएगी और अभी तक प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा लोगों से छुपा कर रखा है लेकिन क्रिसमस के मौके पर खुद प्रियंका ने बताया है कि जब वह अपनी बेटी के साथ मस्ती करती नजर आएगी तब इस दौरान वह अपनी बेटी का चेहरा लोगों को जरूर दिखाएगी और जैसा ही लोगों ने प्रियंका चोपड़ा के बारे में यह बात सुनी है कि यह अभिनेत्री क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी का चेहरा दिखाएगी तब सभी लोग जमकर उनकी तारीफ करते नजर आए हैं।