पिछले कुछ समय से लगातार भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपने निजी संबंधों की वजह से चर्चा में आ गई है। सानिया मिर्जा की लोकप्रियता एक समय में ऐसी हो गई थी कि लोग उन्हें बॉलीवुड की अभिनेत्री से भी ज्यादा खूबसूरत करा देते नजर आते थे। उनके ऊपर तो कई गाने भी रिलीज हो गए थे और लोकप्रियता के मामले में उन्होंने अपने दौर में अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया था। हाल फिलहाल में एक बार फिर से यह टेनिस खिलाड़ी अपने निजी संबंधों की वजह से चर्चा में आ गई है और यह बात कही जा रही है कि सानिया मिर्जा शोएब मलिक से अलग हो सकती है लेकिन आइए आपको बताते हैं कि कैसे एक समय में सानिया मिर्ज़ा शाहिद कपूर के साथ में शादी करने वाली थी लेकिन फिर इस मजबूरी में उन्हें पाकिस्तानी दुल्हन बनना पड़ा था।
शाहिद कपूर से बेइंतहा प्यार करती थी सानिया मिर्जा
साल 2005 के दौर में जब सानिया मिर्जा लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई थी तब उनके निजी संबंध भी लोगों के बीच खूब चर्चा में आ गए थे। सानिया मिर्जा उस दौर में बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में शुमार किए जाने वाले शाहिद कपूर के प्यार में पड़ गई थी। शाहिद कपूर और सानिया मिर्जा को एक साथ कई जगह देखा जाने लगा था और यह कयास लगाए जाने लगे थे कि यह दोनों एक दूसरे के साथ में शादी भी कर सकते हैं। ऐसा लगने लगा था कि यह दोनों कभी भी अपने संबंधों का ऐलान कर सकते हैं लेकिन आइए आपको बताते हैं ऐसी कौन सी बात हो गई थी जिसकी वजह से फिर सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर के रास्ते पूरी तरह से अलग हो गए थे।
शाहिद कपूर को इस वजह से छोड़ दिया था सानिया मिर्जा ने
बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में शुमार किए जाने वाले शाहिद कपूर के साथ सानिया मिर्जा संबंध बनाने लगी थी और इन दोनों को लेकर यह बात सामने आने लगी थी कि यह दोनों एक दूसरे के साथ में शादी भी कर सकते हैं लेकिन दरअसल शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर को सानिया मिर्जा पसंद नहीं आ रही थी। शाहिद कपूर ने सानिया मिर्जा को यह कहा था कि उनको शादी के बाद अपने धर्म में परिवर्तन करना होगा और सानिया मिर्जा को यह बात मंजूर नहीं थी वही उसी समय शाहिद करीना कपूर के साथ संबंधों में आ गए थे जिसके बाद धीरे-धीरे शाहिद कपूर और सानिया मिर्जा के बीच में दूरियां बढ़ती चली गई और बाद में फिर सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक के साथ में संबंध बनाते हुए उनके साथ शादी कर ली।