बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में किंग खान के नाम से पहचाने जाने वाले शाहरुख खान को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे अब वह बॉलीवुड के किंग नहीं रहे। पिछले कुछ समय में शाहरुख खान की कोई भी फिल्म पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं रही है और यही वजह है कि हर तरफ शाहरुख खान का कद और भी छोटा होता हुआ चला जा रहा है। शाहरुख खान 57 साल के हो चुके हैं और उनको लेकर कई लोगों का मानना है कि शाहरुख खान की दुनिया अब खत्म हो चुकी है और अब उन्हें बॉलीवुड से दूर चले जाना चाहिये।आइए आपको बताते हैं कैसे शाहरुख खान के होमटाउन मुंबई में ही उनके साथ मुंबई की पुलिस ने ऐसी बदसलूकी कर दी जिसके कारण लोग शाहरुख खान का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान की कार को रोककर मुंबई पुलिस ने कर दी यह गलत हरकत

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी कि शाहरुख खान के बारे में हाल ही में यह खबर सामने आई है कि मुंबई की पुलिस ने उनके कार को मुंबई की सड़क पर रोककर उनसे लाखों रुपए की वसूली कर ली है। जिसने भी शाहरुख खान के प्रति मुंबई पुलिस का यह रवैया सुना है कि उन्हें अपने कानों पर यकीन नहीं हो रहा कि मुंबई में रहते हुए शाहरुख खान के साथ इस तरह की बदसलूकी किसी ने कर दी है। हर कोई शाहरुख खान कि इस बात को लेकर परेशान नजर आ रहा है कि आखिर किस वजह से उनके साथ मुंबई पुलिस ने यह हरकत की है। आइए आपको बताते हैं कि मुंबई पुलिस ने सड़क पर शाहरुख खान की गाड़ी को रोककर क्यों रुपए वसूल किए हैं।
शाहरुख खान के साथ इस वजह से मुंबई पुलिस ने की यह हरकत

बीते दिनों में शाहरुख खान एक समारोह के सिलसिले में दुबई गए हुए थे जहां पर उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस देकर लोगों की खूब वाहवाही बटोरी थी। शाहरुख खान का रुतबा भारत से ज्यादा विदेशों में है और यह बात खुद उन्होंने कई बार बताया है कि विदेशों में उन्हें प्यार करने वाले काफी संख्या में मौजूद हैं। हाल ही में लेकिन दुबई से वापस भारत लौटे शाहरुख खान के लिए मुंबई पुलिस उनका इंतजार कर रही थी और उनकी गाड़ी को रोककर जबरन मुंबई पुलिस ने उनसे ₹7 लाख वसूल कर लिए। जिसने भी शाहरुख को लेकर यह बात सुनी तब उन्हें अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ लेकिन आपको बता दें कि दरअसल यह रुपए इस वजह से वसूल किए गए क्योंकि शाहरुख खान सीमा नियमों का पालन नहीं कर रहे थे और इसी वजह से उनसे कस्टम ऑफिसर ने यह पैसे वसूल किए हैं।