सलमान खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं जिनके बारे में हर दूसरे दिन निजी संबंध की खबर सामने आती रहती है। बीते दिनों ही यह अभिनेता 57 साल का हुआ है। सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शिरकत करते नजर आ रहे थे और हर कोई इस मौके पर सलमान को बधाई संदेश देता नजर आ रहा था। सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर सभी लोग जहां उन्हें यह कह रहे थे कि वह बहुत शानदार लग रहे हैं वहीं कुछ लोगों की नजर एक ऐसी अभिनेत्री को ढूंढ रही थी जो इस मौके पर कहीं नजर नहीं आ रही थी। आइए आपको बताते हैं आखिर क्यों सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी खूबसूरत अभिनेत्री शहनाज गिल नजर नहीं आई जिसकी वजह से इन दोनों के बीच अनबन की खबर सामने आने लगी है।
शहनाज गिल नहीं नजर आई सलमान के जन्मदिन में

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय में सलमान खान और शहनाज गिल की नजदीकीया कुछ ज्यादा ही बढ़ रही थी। इन दोनों को देखकर लोग यह कहने लगे थे कि सलमान खान ने कैटरीना कैफ के बाद का अपना विकल्प ढूंढ लिया है और शहनाज गिल के साथ वह शानदार तरीके से नजर आ रहे हैं। इन दोनों की नजदीकियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही थी लेकिन जैसे ही सलमान खान का जन्मदिन आया है उस मौके पर शहनाज गिल नजर नहीं आई। कई लोग इस बात को लेकर यह सोच रहे थे कि आखिर किस वजह से सलमान के जन्मदिन पर उनकी पसंदीदा अभिनेत्री नजर नहीं आई है। आइए आपको बताते हैं सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर आखिर क्यों शहनाज गिल नजर नहीं आई।
सलमान के जन्मदिन के मौके पर इस वजह से नहीं दिखी शहनाज गिल

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दबंग खान यानी सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर जैसे ही शहनाज गिल नजर नहीं आई तब सभी लोग यह कयास लगाने लगे हैं कि इन दोनों के बीच में अनबन चलने लगी है। हर किसी का यही मानना है कि इन दोनों के रिश्ते अब खराब हो चुके हैं जिसके कारण से ही यह दोनों अब एक साथ नजर नहीं आते हैं। कई लोगों ने तो यहां तक बोल दिया कि अब सलमान और शहनाज का रिश्ता उस तरह का नहीं है जैसा पहले होता था। आपको बता दें कि सलमान के जन्मदिन पर नजर नहीं आने वाली शहनाज ने सोशल मीडिया पर जरूर उन्हें बधाई संदेश दिया था और शहनाज इस वजह से सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर नजर नहीं आई क्योंकि इस दौरान वह अपनी फिल्म की शूटिंग विदेशों में कर रही है जिसके कारण उन्होंने सलमान के जन्मदिन में ना आने का खेद प्रकट किया।