बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में साल 2022 एक ऐसा साल रहा है जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों ने अपने हमसफर की तलाश पूरी की है। इस साल कई अभिनेत्रियों ने अपने प्रेमियों के साथ में शादी की है और हाल फिलहाल में यह खबर सामने आ रही है कि फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार श्रद्धा कपूर भी यह कदम उठा सकती है। यही नहीं श्रद्धा कपूर ने जिस के साथ में शादी करने का फैसला किया है उस लड़के से शक्ति कपूर भी बहुत ज्यादा खुश है और उस लड़के को शक्ति कपूर भी अभी से अपना दामाद बुलाने लगे हैं। आइए आपको बताते हैं कौन है वह खुशनसीब शख्स जो श्रद्धा कपूर के साथ इस साल के अंत तक शादी कर सकता है और शक्ति कपूर भी उसे अपना दामाद मान चुके हैं।
यह शख्स बन सकता है शक्ति कपूर का दामाद
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार श्रद्धा कपूर एक बार फिर से अपने निजी संबंधों की वजह से चर्चा में आ गई है। हाल ही में वरुण धवन और कृति सेनन की आगामी फिल्म भेड़िया में अपने कैमियो रोल से लोगों का दिल जीतने वाली श्रद्धा कपूर एक बार फिर से अपने बॉयफ्रेंड की वजह से चर्चाओं में आ गई है। हाल ही में यह बात सामने आ रही है कि श्रद्धा कपूर ने अपने निजी संबंधों के बारे में अपने पिता को बता दिया है जिसको जानने के बाद शक्ति कपूर भी बहुत खुश है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले श्रद्धा कपूर का नाम फरहान अख्तर के साथ जुड़ा था जिसके साथ शक्ति कपूर बिल्कुल भी खुश नहीं थे लेकिन अब आइए आपको बताते हैं कौन है वह शख्स जिसके साथ इस साल के अंत तक श्रद्धा कपूर शादी कर सकती है।
श्रद्धा कपूर के पसंद का लड़का ही बनेगा शक्ति कपूर का दामाद
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा लग रहा है जैसे साल के अंत तक एक और बड़ी अभिनेत्री शादी के बंधन में बंध जाएगी। दरअसल हाल ही में श्रद्धा कपूर की नज़दीकियां उनके बॉयफ्रेंड रोहण श्रेष्ठ के साथ कुछ ज्यादा ही बढ़ रही है और आपको बता दें कि रोहण श्रेष्ठ न सिर्फ उनके बॉयफ्रेंड है बल्कि पर्सनल फोटोग्राफर भी है जो श्रद्धा कपूर की तस्वीरों को निकालते हैं और जैसे ही शक्ति कपूर को उनकी बेटी श्रद्धा ने बताया है कि वह रोहन से प्यार करती है तब शक्ति कपूर भी इस रिश्ते के लिए खुशी-खुशी राजी हो गए हैं अब देखना यह है कि कब श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर इस बात का ऐलान करते हैं कि रोहण श्रेष्ठ के साथ शादी करने जा रही है।