बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे रिश्ते रहे हैं जिनको देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। कुछ ऐसा ही संबंध बनाया था बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े निर्देशक बोनी कपूर ने जिनका आज जन्मदिन है। बोनी कपूर सबसे ज्यादा विवाद में अगर किसी वजह से रहे हैं तो वह रहा है उनका निजी रिश्ता। दरअसल बोनी कपूर ने जब इस बात का ऐलान किया था कि वह श्रीदेवी के साथ शादी करने जा रहे हैं तब किसी को इस बात के ऊपर यकीन नहीं हुआ था और किसी ने नहीं सोचा था कि वह इस खूबसूरत अभिनेत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा लेंगे। आइए आपको बताते हैं कि जब बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ शादी की थी तब क्यों उनका जमकर मजाक उड़ाया था।
बोनी कपूर ने श्रीदेवी से कर ली थी शादी
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बात जब उन जोड़ियों की आती है जो लंबे समय तक विवादों में रही थी तब उसमें बोनी कपूर और श्रीदेवी का नाम सबसे ऊपर शुमार किया जाता है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी बोनी कपूर जैसे शख्स को अपना जीवन साथी बनाएगी क्योंकि श्रीदेवी के पीछे जहां बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे पड़े हुए थे वही बोनी कपूर एक साधारण से दिखने वाले निर्देशक थे जो बस एक फिल्म का निर्देशन करते थे। हालांकि इन दोनों के बीच नजदीकियों की खबर सामने आई थी तब मिथुन जो उस समय श्रीदेवी के दीवाने हुआ करते थे उन्होंने बोनी कपूर के हाथों में श्रीदेवी से राखी भी बंधवाई थी और आइए आपको बताते हैं उसके बाद भी कैसे बोनी कपूर ने अपने प्रेम जाल में श्रीदेवी को पैसे का लालच देकर फसा लिया था।
बोनी कपूर ने ऐसे फसाया था श्रीदेवी को अपने प्रेम जाल में
बोनी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी को बहुत ज्यादा चाहने लगे थे और हर हाल में वह उनके साथ शादी करना चाहते थे। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को अपना बनाने के लिए फिल्म मिस्टर इंडिया में उन्हें अपनी हीरोइन बनाने का प्रस्ताव दिया था। श्रीदेवी इस बात को अच्छी तरीके से जानती थी कि बोनी कपूर उनके साथ क्या करना चाहते हैं और इसी वजह से उन्होंने बोनी कपूर को नजरअंदाज करने के लिए इस फिल्म के लिए तीन गुना ज्यादा पैसे मांगे और बोनी कपूर ने खुशी-खुशी इस बात को स्वीकार कर लिया। श्रीदेवी को मजबूरी में आकर फिल्म मिस्टर इंडिया में काम करना पड़ा और जिसके बाद इसी फ़िल्म के दौरान काम करते-करते बोनी कपूर और उनकी नजदीकियां बढ़ती चली गई जिसके बाद इन दोनों कपल ने एक दूसरे के साथ में शादी कर ली जिसके कारण लोग यह कहते हैं कि बोनी कपूर ने अपनी ही बहन के साथ शादी कर ली।