विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिल्म जगत और क्रिकेट जगत के ऐसे सितारे हैं जिनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। यह दोनों सितारे हमेशा अपने निजी संबंधों की वजह से चर्चाओं में रहते हैं और इन दिनों यह सितारे लगातार कई तीर्थ स्थलों का भ्रमण करते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही यह दोनों सितारे कैंची धाम गए थे जहां पर लोगों को इन दोनों की सादगी बहुत पसंद आई थी। हाल ही में विराट कोहली अब अपनी पत्नी के साथ एकांतिक के दर्शन करने पहुंचे थे जहां पर इन दोनों से ज्यादा सुर्खियां इनकी बेटी वामिका ने बटोरी। आइए आपको बताते हैं कैसे एकांतिक में जाकर लोगों को विराट कोहली और अनुष्का की बेटी की झलक मिली जहां अपनी मासूमियत से वामिका ने लोगों के दिलों को जीत लिया।
वामिका की खूबसूरती ने जीता लोगों का दिल
कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामीका के जन्म को 2 सालों से अधिक का समय हो चुका है लेकिन आज तक इन दोनों सितारों ने अपनी बेटी की झलक किसी को नहीं दिखाई थी। हर किसी में इस बात की उत्सुकता थी कि आखिर कब यह दोनों सितारे अपनी बेटी की झलक लोगों को दिखाएंगे और आखिरकार वह दिन आ गया जब विराट और अनुष्का ने खुद अपनी बेटी की झलक लोगों को दिखाई। वैसे तो यह दोनों सितारे अपनी बेटी का चेहरा लोगों से छुपाते नजर आते हैं लेकिन एकांतिक में जाकर जब यह दोनों परम पूज्य महाराज जी से मिलते नजर आए तब इन दोनों ने अपनी बेटी का चेहरा बिल्कुल नहीं छुपाया। आइए आपको बताते हैं कि कैसे लोग वहा वामिका की खूबसूरती को देखकर उनके ऊपर प्यार लुटाते नजर आए।
वामिका की खूबसूरती ने जीत लिया लोगों का दिल
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लाडली की झलक आखिरकार लोगों को देखने को मिल गई। लोगों को लंबे वक्त से वामिका के चेहरे का इंतजार था और आखिरकार जैसे ही विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एकांतिक में संत जी महाराज से मिलने पहुंचे तो उस दौरान वामिका की झलक लोगों को मिली। पिंक कलर के फ्रॉक में वामिका बहुत खूबसूरत नजर आ रही थी और वह अपनी मां की गोद में खेल रही थी। हर कोई इस मौके पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के संस्कारों की भी तारीफ करता नजर आया और यह कहते नजर आया कि विराट कोहली अपनी छुट्टियों का भरपूर तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों दंपत्ति की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और यह कह रहे हैं कि विराट और अनुष्का शर्मा अपने इस व्यवहार से सनातन संस्कृति को और भी बढ़ावा दे रहे हैं।